Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 11:00 pm IST


26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का 'हाथ जोड़ो' अभियान, प्रियंका गांधी करेंगी शुभारंभ


भारत जोड़ो यात्रा  के सफल संचालन के बाद कांग्रेस अब जल्द ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा   शुरू करने जा रही है. 26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होगी. इस यात्रा का शुभारंभ प्रियंका गांधी   करेंगी. यात्रा में बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप   ने इस बारे में जानकारी दी.जिला मुख्यालय पौड़ी के कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बेहद सफल रही. जिसके फलस्वरूप अब कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा संचालित करने जा रही है. उन्होंने बताया प्रियंका गांधी इस यात्रा की शुरूआत करेंगी. यात्रा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.