Read in App

Rajesh Sharma
• Thu, 2 Dec 2021 8:25 pm IST


संतो ने बोर्ड भंग करने पर किया सीएम का अभिनंदन




हरिद्वार। देवस्थानम् बोर्ड भंग करने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी, निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने देहरादून सीएम हाऊस पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाॅल ओढ़ाकर व मां गंगा की मूर्ति भेंटकर अभिन्नदन किया और आशीर्वाद प्रदान किया।  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश को उन्नति के शिखर पर ले जाने का आशीर्वाद प्रदान करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग कर प्रदेश सरकार ने स्वागत योग्य कदम उठाया है। उनके इस कदम से भाजपा को प्रदेश में और ज्यादा मजबूती मिलेगी। भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। महामंत्री श्रीमहंत गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री से अखाड़ा परिषद की वार्ता के बाद सरकार ने देवस्थानम् बोर्ड भंग कर सराहनीय कार्य किया है। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सरकार ने तीर्थ पुरोहित और संत समाज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए बेहतर निर्णय लिया है। मठ, मंदिरों में पूजा पद्धति का कार्य तीर्थ पुरोहित एवं संत ही कर सकते हैं। देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर संतों की सरकार से वार्ता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधुवाद के पात्र हैं।