पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी प्रवीण सिंह का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। भाटकोट निवासी प्रवीण सिंह कुछ समय से बीमार थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका शव पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भाटकोट स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री को छोड़कर गए हैं। उनके निधन पर उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी, विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अंजू लुंठी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महेंद्र लुंठी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।