चमोली-हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले महाराज के सौजन्य से पीपलकोटी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान नगर कंटेनमेंट जोन में 21 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। पूर्व काबीना मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने भी राहत सामग्री उपलब्ध करायी। राहत सामाग्री वितरण में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शाह, यूथ कांग्रेस जिला महामंत्री अजय भंडारी.कांग्रेस जिला महामंत्री प्रभाकर भट्ट जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी किसान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी , आशीष कुमार ने राहत सामग्री दी।