बागेश्वर : उफनती सरयू नदी से रेता निकालने के दौरान सोमवार सुबह नेपाली मजदूर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। मजदूर का कोई पता नहीं चल सका है।सोमवार सुबह एक नेपाली मजदूर कठायतबाड़ा में सरयू नदी से अवैध तरीके से रेता निकाल रहा था। सुबह करीब आठ बजे वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। बागेश्वर की प्रभारी तहसीलदार दीपिका आर्या ने आपदा प्रबंधन विभाग को दी जानकारी में बताया कि नदी में बहने वाले मजदूर की शिनाख्त राम बहादुर कार्की निवासी देहलेख टूलु नगर (नेपाल) के रूप में हुई है। सूचना मिले पर पुलिस, फायर, जल पुलिस की टीम ने मजदूर की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।इधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर सरयू नदी से रेता निकाल रहा था। सरयू नदी से रेता निकालने वाले तत्वों पर अंकुश न लगने से सोमवार की घटना सामने आई है।