Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 May 2023 5:48 pm IST


मोरी के पांच गांव में विद्युत आपूर्ति ठप


उत्तरकाशी : गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र स्थित पांच गांव में गत दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को अधेंरे में ही जीवन यापन करना पड़ रहा है।मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र स्थित फिताडी, रेक्चा, कासला, राला, लिवाडी गांव में गत सप्ताह पूर्व विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जो रविवार तक भी सुचरू नही हो पाई है। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जयमोहन सिंह राणा,चैन सिंह राणा, विरेन्द्र सिंह राणा,आदि ने बताया कि रणदेव सिंह राणा आदि ने बताया कि उन्होंने विद्युत आपूर्ति होने की सूचना ग्रामीणों को दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नही हो पाई है। इससे छात्र-छात्राओं को पठन पाठन करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंन विभाग से जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।