Read in App


• Thu, 10 Oct 2024 5:01 pm IST


दो महीने बाद घुड़सवारी शुरू, सौ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे


नैनीताल की टिफिन टॉप की पहाड़ी पर छह अगस्त को हुए भूस्खलन में डोरोथी सीट ढह गई थी। एहतियातन प्रशासन की ओर से बारापत्थर क्षेत्र में घोड़ा संचालन बंद कर दिया गया था। घोड़ा संचालन बंद होने से 90 से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए थे। प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग की अनुमति पर दो महीने बाद बुधवार को घोड़ा संचालन शुरू कर दिया है। पहले ही दिन घुड़सवारी के लिए यहां 100 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बोरा ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के निरीक्षण के बाद घोड़ा संचालकों को बारापत्थर से लैंडएंड तक घोड़ा संचालन करने की अनुमति दी गई है। इधर, घोड़ा चालक समिति के अध्यक्ष मो. उमर ने बताया कि घोड़ा संचालन की अनुमति मिलने से बड़ी राहत मिली है।