Read in App


• Fri, 12 Mar 2021 4:10 pm IST


अमृत महोत्सव का सीएम ने किया शुभारंभ, देखें वीडियो



देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज पवेलियन ग्राउंड देहरादून में आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी से संबंधित विभिन्न स्मृतियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने आत्मनिर्भर भारत की जो कल्पना की थी, उसे मोदी सरकार पूर्ण करने का कार्य कर रही है। और हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया। लेकिन वे लोग जिन्होंने इस देश को आजादी दिलाई। उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आजादी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आजादी के उन मतवालों का बस एक ही सपना था देश को आजाद कराना। उनके मन में एक ही पीड़ा थी, देश को आजाद करा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी के लिए आज ही के दिन नमक सत्याग्रह शुरू किया था। वीर सावरकर, भगत सिंह, चंद्रशेखर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस आदि अनेक क्रांतिकारियों के आजादी के लिए किए गए संघर्ष हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।