Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Nov 2022 11:00 pm IST


पहाड़ों की बर्फबारी और दक्षिण की बारिश का असर नहीं, मैदानी इलाकों में अभी मौसम गर्म...


बीते दिन हल्की हवा ने मौसम में कुछ नमी ला दी है। माना जा रहा है कि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दक्षिण में जारी बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है।  

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते से जरुर दिखेगा। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, 18 नवंबर के बाद तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हरियाणा के कई इलाकों में 13 और 14 नवंबर को बादल छाने और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ सकती है। 

इधर, हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। जबकि, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है। जबकि 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

IMD के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम के साथ भारी बारिश हो सकती है। अंडमान व निकोबार में एक से दो स्थानों पर भारी बारिश, जबकि तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है।