Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Jun 2022 9:00 pm IST


इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत को लेकर ये क्या कह गए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पढ़िए पूरी खबर...


इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने की कवायद में जुटे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एक नया प्लान बताया है। जिससे उपभोक्ताओं का इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ झुकाव बढ़े। 

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि, ईवी की कीमत अगले एक साल में पेट्रोल गाड़ियों के बराबर होगी। सरकार पेट्रोल और डीजल के बजाय फसल अवशेषों से उत्पादित इथेनॉल को बढ़ावा दे रही है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि, ईवी की कीमतें कम कर जीवाष्म ईंधन पर खर्च किए गए पैसे को बचाया जाए। सरकार पहले से ही हरित ईंधन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। जलमार्ग हमारे लिए सड़क की तुलना में परिवहन का एक सस्ता साधन है।