Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Jan 2022 6:30 am IST


इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच ही रहता है घमासान


देहरादून जिले के पछवादून की विकासनगर विधानसभा सीट पर टिकट के लिए मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस में ही घमासान होता दिख रहा है। दोनों ही दलों से तीन-तीन प्रमुख दावेदार टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान विधायक हैं। पार्टी में वह टिकट के प्रबल दावेदार भी हैं। वहीं, कांग्रेस में पूर्व मंत्री नवप्रभात का दावा सबसे मजबूत नजर आ रहा है। इस सीट पर अब तक प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी ही जीतते आए हैं। हालांकि, इस बार आप के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने प्रवीण बंसल, सपा ने मालती राणा और भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने स्वराज सिंह को यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने भी भाजपा-कांग्रेस की तरह अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।