Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 8:30 am IST


भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज करें ये उपाय, होगा दु:खों का नाश


हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए या उनकी कृपा पाने के लिए महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सोमवार का व्रत रखती हैं। भगवान शिव एक मात्र ऐसे भगवान हैं जो मात्र एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। वे बहुत ही दयालु और कृपालु हैं। भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर वे उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं और सभी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ अगर कुछ उपायों को भी कर लिया जाए, तो भगवान शिव की कृपा जल्दी पाई जा सकती है। इससे भगवान सिव प्रसन्न होकर भक्तों की सारी समस्याएं दूर करते हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन भगवान शिव के इन असरदार उपायों के बारे में।   

सोमवार को करें भगवान शिव के ये उपाय 
- भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए स्नानादि के बाद सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करें। 
- पूजा के दौरान भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि चावल खंडित या टूटा हुआ नहीं हो। 
- आज के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करना शुभ माना गया है। इन चीजों के दान से भोलेनाथ भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। 
- आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना लाभकारी रहेगा। 
- पितृ दोष के प्रभावों को कम करने के लिए और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए।  इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहते हैं।  
- कुंडली में चंद्र पीड़ित जातकों को सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है।  
- सोमवार के दिन अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगाजल, और बेल पत्र आदि भगावन शिव को अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और शुभ आशीर्वाद देते हैं। 
- घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेंहू के आटे का बना भोग लगाएं और उनकी आरती करें।