Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Feb 2023 1:30 pm IST

मनोरंजन

Bad News: ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का 94 साल की उम्र में निधन


मनोरंजन की दुनिया से अब एक और दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच ने  94 साल की उम्र में दुनिया क अलविदा कह दिया है। मालूम हो कि बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। उन्हें 'डू यू नो द वे टू सैन जोस', 'वॉक ऑन बाय' और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन  की खबर सुनकर अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताया जा रहे हैं कि बर्ट का निधन प्राकृतिक कारणों से 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में हुआ। उनकी पब्लिसिस्ट टीना ब्रौसम ने 9 फरवरी को इसकी खबर दी। बर्ट व्हाइट हाउस में अक्सर बतौर अतिथि शामिल होते थे, भले ही राष्ट्रपति रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट। साल 2012 में बराक ओबामा, जिन्होंने एक अभियान के दौरान 'वॉक ऑन बाय' में कुछ सेकंड गाया था, ने उन्हें गेर्शविन प्राइज से नवाजा गया था। बर्ट के कंपोजिशन को ग्लोबली पसंद किया जाता था और ऐसे में उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए थे। आपको बता दें कि बर्ट ने आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर जीता था। इनमें से दो ऑस्कर उन्होंने 1970 और एक 1982 में जीता था।