Read in App


• Sat, 6 Mar 2021 7:38 am IST


किसान आंदोलन: दिल्ली के सभी प्रवेशद्वार आज पांच घंटे के लिए बंद


कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के कानूनी पैनल ने शुक्रवार को एक और बड़ा एलान किया। सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कानूनी पैनल ने कहा कि चल रहे आंदोलन के अगले चरण के तहत 6 मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार बंद करेंगे।


किसी का भी प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। यह जाम पांच घंटे का रहेगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील प्रेम सिंह भंगू की अध्यक्षता में हुई प्रेसवार्ता में दिल्ली सिंघु बॉर्डर से कानूनी पैनल के चार सदस्य रमिंदर सिंह, हरपाल सिंह, इंदरजीत सिंह और धरमिंदर सिंह शामिल हुए।