Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Nov 2021 7:30 am IST


श्रमिकों से मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


श्रमिकों से मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता गणेश मंडल निवासी सनातन धर्म मंदिर ने थाने में तहरीर दी थी कि शुक्रवार को दो व्यक्ति रिस्पना पुल पर मिले और काम दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। आरोपितों ने रास्ते में उससे मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को छह नंबर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान राहुल निवासी तपोवन रायपुर व सुमित निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुई है।