Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Dec 2021 1:04 pm IST

नेशनल

भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता में चीन और पाक को मिला ये संदेश


फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने भारत को वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता में अपना भागीदार बताते हुए कहा कि भारत और फ्रांस मजबूत सिद्धांतों और नियमों से संचालित वैश्विक व्यवस्था में यकीन रखते हैं। दोनों का जुड़ाव दो देशों से ज्यादा यहां के लोगों द्वारा साझा किए जाने वाले मूल्यों पर आधारित है।पार्ली ने कहा, यह रिश्ता इतना प्रगाढ़ हो चुका है कि गंगा और सीन नदी के बीच की दूरी घटी हुई महसूस होती है। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता व शांति में भारत की भूमिका की सराहना की। साथ ही आतंक की व्यापक चुनौती व हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को खतरा बताते साफ संदेश भी दिया।