Read in App


• Wed, 17 Feb 2021 1:37 pm IST


भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चुनी गई पुष्पा रावत


रूद्रप्रयाग- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सतेराखाल-चोपता मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पुष्प रावत को अध्यक्ष और मीनाक्षी बर्त्वाल व अर्चना को महामंत्री चुना गया है। साथ ही 12 अन्य महिला कार्यकर्ताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल महिला मोर्चा में अंजना राणा, पुष्पा नेगी, आरती व अंजना नेगी को उपाध्यक्ष, अंजू वशिष्ठ, धनेश्वरी सजवाण, कादंबरी दरमोड़ा, बसंती नेगी व जमोत्रा देवी को मंत्री, सर्वेश्वरी करासी को कोषाध्यक्ष, राखी गुसाईं को मीडिया प्रभारी और गीता नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गंभीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।