Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 May 2022 5:19 pm IST


श्रीराम गोशाला भेजे जा रहे आवारा जानवर


बागेश्वर: नगर में हिंसक बने जानवरों को नगर पालिका द्वारा गुरुवार को श्रीराम गोशाला हथरसिया धामी गांव भेजा जा रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व जिलाधिकारी विनीत कुमार की पहल पर इन जानवरों को भेजा जा रहा है। जानवरों के रहने तथा चारे की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। गोशाला संचालक अनिल पांडेय ने बताया कि गुरुवार को पहली खेप गई है। तीन दिन तक यह अभियान जारी रहेगा।