Read in App


• Thu, 18 Feb 2021 10:39 pm IST


मुख्यमंत्री ने की पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिलों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा


देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। पौड़ी जनपद में 191 सीएम घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 75 पर कार्य प्रगति पर है। उत्तरकाशी जनपद में 123 सीएम घोषणाओं में से 68 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 55 पर कार्य गतिमान है। रूद्रप्रयाग जनपद में 36 घोषणाओं में से 22 पूर्ण हो गयी है, जबकि 14 पर कार्यवाही गतिमान है। पौड़ी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व फलस्वाडी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक पर्यटन के सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाई जाये। श्रीनगर, खिर्सू, पौड़ी को पर्यटन सर्किल के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य में तेजी लाई जाय।  महावीर चक्र विजेती जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बांड्यू में शहीद स्मारक बनाने की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय। इस बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी साथ विभाग अधिकारी मौजूद थे।