Read in App


• Sat, 12 Jun 2021 4:52 pm IST


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की केंद्रीय मंत्री निशंक के स्वस्थ होने की कामना



उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बद्रीविशाल एवं बाबा केदारनाथ जी से मेरी यही प्रार्थना है कि माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पाएं और पुनः  उसी ऊर्जा से मां भारती की सेवा करें।