DevBhoomi Insider Desk • Sun, 21 Nov 2021 8:00 am IST
आप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस लेने पर जताई खुशी
चम्पावत : कृषि कानून वापस लेने पर आप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। चम्पावत में जिला काग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कृषि कानून को वापस लेने पर शनिवार को किसान विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके तहत शांत बाजार से गांधी मूर्ति तक विजय रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि काग्रेस पार्टी लगातार इन तीन काले कानूनों का वापस लिए जाने की माग को लेकर विगत दो वर्षों से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रही। इस दौरान हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विमला मेहरा, प्रकाश बोहरा, विमला पुजारी, अशोक कार्की, रोहित बिष्ट, तारा जोशी आदि मौजूद रहे।