जसपुर। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विवि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की भी मांग की। एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से सांठगांठ कर अपने चहेतों को नियुक्तियां दिला दीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को प्रदेश के बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है।