Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 May 2023 5:00 pm IST


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: राकेश गिरी


चम्पावत : भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने चम्पावत में कार्यसमिति की बैठक ली। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा।बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरु हुआ। ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रदेश मंत्री व चम्पावत जिला प्रभारी कुलदीप गंगवार ने मंडल से बूथ स्तर तक ओबीसी मोर्चा के गठन व कार्यकर्ताओं को पार्टी से जुड़ने के लिए आह्वान किया। यहां विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, लोहाघाट पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पालिकाध्यक्ष चम्पावत विजय वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी कैलाश अधिकारी, दीपक नाथ, मितेश सक्सेना, ललित गोस्वामी, आनंद मौर्य, राजू नेगी, ऋषिदेव आर्य, सतीश सक्सेना, दिनेश प्रजापति, नवीन गोस्वामी, दिलीप सक्सेना, इंद्रदीप आर्य, शंकर लाल प्रजापति, बलवीर प्रजापति, कविता थापा, प्रवीण नेगी, मनोहर नाथ उपस्थित रहे।