Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 4:24 pm IST


पुलिस गश्त कम होने से अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ा


बागेश्वर : भराड़ी बाजार में इन दिनों पुलिस गश्त कम होने से अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ गया है। रविवार की रात तत्वों ने भराड़ी बाजार में खड़ी बाइक तथा स्कूटी के शीशे तोड़ दिए। कारों के पंक्चर कर दिए है। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा वाहनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।