Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Sep 2022 4:12 pm IST


बागेश्वर में 17 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन


बागेश्वर : व्यापार मंडल नगर इकाई की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इधर, महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को प्रकटेश्वर मंदिर में सुबह से ही नामांकन पत्र जमा होने शुरू हुए। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र उपाध्याय, कवि जोशी, दयाल पांडे, दीपक जोशी, देवेंद्र अधिकारी ने नामांकन कराया है। इसी तरह उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल साह, हेम चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, सचिव राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव मंटू भराड़ा, राहुल साह, कोषाध्यक्ष के लिए जगदीश सिंह कार्की ने नामांकन भरा। महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष में एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।