Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Apr 2023 5:36 pm IST


पूर्णागिरि दर्शन को जा रही महिला की हार्ट अटैक से मौत


चंपावत ( टनकपुर ) : पूर्णागिरि दर्शन को जा रही यूपी निवासी एक महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। महिला परिजनों संग पूर्णागिरि दर्शन करने जा रही थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भारकंजा गांव, पीलीभीत, यूपी निवासी 55 वर्षीय उर्मिला पत्नी शिवनारायण शर्मा परिजनों संग पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। तभी भैरव मंदिर के पास महिला हृदय गति रुकने से बेहोश हो गई। महिला के बेटे प्रशांत शर्मा ने बताया कि वह उनकी मां को भैरव मंदिर के पास स्वास्थ कैंप में ले गए। जहां से उनकी मां को उपजिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉ आफताब आलम ने बताया कि महिला की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। बताया कि महिला की उपजिला अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई।