Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Apr 2022 7:30 am IST


मंत्री जोशी के बयान पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन


कांग्रेस ने शनिवार को मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंत्री जोशी पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट रोड हाथीबड़कला स्थित सरकारी आवास के बाहर पुतला फूंका। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथीबड़कला में एकत्र हुए। शर्मा ने कहा कि मंत्री जोशी की टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार का लंबा इतिहास है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। कैबिनेट मंत्री की अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि भाजपा नेता अपने शर्मनाक कामों और बयानों से समाज में महिलाओं की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार के बयानों से भाजपा की मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है। इस दौरान गोविंद पुंडिर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेन्द्र रावत, पवन खरोला, अनुप कपूर, दीप बोहरा, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, सतीष पंत, पुनीत सिंह, सुनिल बांगा, प्रियांश छाबड़ा, अनुप कपूर, विकास राज, कपिल, कविता, नितू, रत्ना नेगी, मधु थापा गीेता, अभिनव, सूरज थापा, विजय षाही आदी मौजूद थे।