Read in App

Rashmi Panwar
• Mon, 27 Sep 2021 4:58 pm IST

वीडियो

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का " भारत बंद ", उत्तराखंड में दिखा असर



संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में आज 10 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया। किसान संगठनों के भारत बंद को कांग्रेस समेत तमाम गैर-एनडीए दलों ने समर्थन दिया है। भारत बंद का व्यापक असर उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी देखने को मिला। जगह-जगह किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का असर राजधानी देहरादून में भी देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश प्रभारी समेत तमाम किसान यूनियन के नेताओं ने आज शहर भर में प्रदर्शन किया।