Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Oct 2021 3:32 pm IST


विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच शिक्षा मंत्री


भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से उत्साह से कार्य करने को कहा। शुक्रवार को श्रीकोट के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी गांव व शहर के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का सुझाव दिया। उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने, श्रीकोट में स्टेडियम का निर्माण, बेस और उप जिला चिकित्सालय में सुविधाओं के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती व डिग्री कॉलेजों की स्थापना को बड़ी उपलब्धि बताया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री जितेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, मानव बिष्ट, आशीष उनियाल, अनुराग चमोली, शैलेश मलासी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।