Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 7:30 am IST


चुनाव से पहले BJP का UP प्‍लान! 16 अगस्त से शुरू हो रही है पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा


भाजपा की देश भर के 22 राज्यों 212 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उतराखंड में भी 16 अगस्त को रामपुर तिराहे से यात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन एवम रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट 16 अगस्त से उत्तराखंड में आयोजित तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड में जन आशीर्वाद यात्रा करीब 375 किमी चलेगी इसके तहत पार्टी द्वारा 48 स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है। पार्टी द्वारा यात्रा को पूर्ण सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री श्री पुष्कर सिंह काला के संयोजकत्व में बलजीत सोनी , कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट को सह सयोंजक बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक रामपुर तिराहे से यात्रा में श्री अजय भट्ट के साथ रहेंगे व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय यात्रा में शरीक होंगे। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर सरकार में मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे