Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Jan 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

ऋतिक रोशन का रिकॉर्ड तोड़ेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा', रूस में कर रही बंपर कमाई


 दुनिया भर में अपनी रिलीज के एक साल बाद भी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज' सफलता के नए आयाम रच रही है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी जोरदार पकड़ बनाए हुए है। सुकुमार द्वारा डायरेक्ट्रेट  ब्लॉकबस्टर, जो पिछले महीने रूस में रिलीज हुई थी ने 10 मिलियन रूबल या लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। निर्माताओं की मानें तो रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन-स्टारर फिल्म पुष्पा बीते 8 दिसंबर को अपनी भव्य रूसी-भाषा में मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में शो के बाद 774 स्क्रीनों पर सफलतापूर्वक चल रही है।
फिल्म की स्क्रीन की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई है। कहा जा रहा है कि 'पुष्पा : द राइज', जो अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में है, रूस की अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भारतीय फिल्म बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। यूनिट सूत्रों ने कहा कि फिल्म के रूसी अधिकार जल्द ही 2 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे। बता दें कि रूसी में डब की गई भारतीय फिल्म के लिए अब तक का हाइसेट कलेक्शन ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ-स्टारर 'वॉर' रहा है, जिसने लगभग 1.5 करोड़ रूबल या लगभग 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब, 'पुष्पा : द राइज' को जिस तरह  से रूस के लोगों का प्यार मिल रहा है, उसे देखते हुए इस आंकड़े को पार करने और अब तक की सबसे सफल रूसी डब की गई भारतीय फिल्म बनने के आसार बनते नजर आ रहे हैं।