Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Apr 2022 1:19 pm IST


गोलज्यू संदेश यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी, भक्तों के लिए भंडारा आयोजित


बागेश्वर:  अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित श्री गोलज्यू संदेश यात्रा बुधवार को बागेश्वर पहुंच रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। धरती धार से प्रारंभ हुई गोलज्यू संदेश यात्रा बुधवार को बागेश्वर पहुंचेगी। यात्रा संयोजक भुवन कांडपाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक लोहनी ने बताया कि यात्रा पिथौरागढ़ से प्रारंभ होते हुए कोटगाड़ी होते हुए कांडा मंतोली के गोलू मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजा व प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सायं तीन बजे बागेश्वर पहुंचेगी। मंडलसेरा बायपास में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गोलज्यू डोला व ध्वज के साथ यात्रा बागनाथ मंदिर पहुंचेगी। बागनाथ दर्शन के बाद यात्रा मां चंडिका मंदिर पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना की जाएगी तथा भजन कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रात्रि में मां चंडिका मंदिर में बागेश्वर के भक्तों ने भंडारा का आयोजन किया है।