Read in App


• Tue, 26 Jan 2021 7:27 pm IST


गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में आयोजित हुए कई कार्यक्रम



देहरादून। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के कई हिस्सों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने परेड ग्राउंड देहरादून में  आयोजित राजकीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर परेड़ से सलामी भी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और  उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल गणतंत्र दिवस पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मौजूद रहे। विधानभवन  भराड़ीसैंण के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संगठन के अध्यक्ष अनिल गोयल ने इस अवसर पर ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सचिवालय परिसर में तिरंगा फहराया। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अफसरों को सम्मानित किया।