Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 4:31 pm IST


लंगासू में चंडिका देवी की जलयात्रा में उमड़ा जनसैलाब


लंगासू में आयोजित दस दिवसीय चंडिका देवी अनुष्ठान हरियाली एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर देवी के दर्शन और भगवान विष्णु के दर्शन किए।बीकेटीसी के अधीन मंदिरों में से एक सिद्धपीठ लंगासू चंडिका देवी मंदिर में पिछले दस दिनों से देवी अनुष्ठान चल रहा था। यहां चंडिका के अलावा भगवान विष्णु की मूर्ति है। अनुष्ठान के तहत देवी चंडिका की जलयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान अलकनंदा नदी किनारे देवी की डोली ने वैदिक मंत्रोचार के साथ स्नान किया। जिसके बाद मंदिर परिसर में देव नृत्य किया गया। इस दौरान देवी धियाणियों से मिली। श्रद्धालुओं ने देवी को श्रृंगार सामग्री एवं अन्य भेंट अर्पित की। सोमवार को हरियाली के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया