बॉलीवुड
स्टार किड्स सुहाना खान और खुशी कपूर जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज'
से अपने सपनों की
शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की कास्ट की घोषणा कुछ दिन पहले ही
की गई थी। फिल्म की स्टार कास्ट “द आर्चीज” की कई बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर करती रहती
है। फिलहाल कास्ट ऊटी में शूटिंग कर रही है। अब
खुशी कपूर और
सुहाना खान दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अन्य स्टार कास्ट के साथ तस्वीरें शेयर
की हैं।
नीले रंग
की डेनिम जींस के साथ ग्रे स्वेटर में खुशी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें ब्लैक
स्लिंग बैग भी कैरी करते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में वे सुहाना, वेदांग
रैना और युवराज मेंडा के साथ खुशी से पोज देती हुई देखी जा सकती हैं।
वहीं सुहाना
ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लू डेनिम जींस के साथ
ब्लैक क्रॉप टॉप में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने खुशी,
युवराज और वेदांग
के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं।