बाजपुर। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीशिव पुराण महाकथा एवं ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। शिवमंदिर में तीन मार्च से श्रीशिव महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा था। अल्मोड़ा से आए आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में भावनाएं होना जरूरी है। कहा कि भगवान शिव पापों का नाश करने वाले देव ही हैं।
भगवान शिव ही मानव को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकते हैं। शिव की भक्ति से सुख, समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण कथा और ज्ञान यज्ञ संपन्न हो गया। यज्ञ में किशन लाल सिंघला-ऊषा सिंघला, रवि शंकर गोयल-उमा गोयल, दिनेश चंद शर्मा-रागिनी शर्मा, अनिल कोशिश-सरोज, सुभाष यादव- विभा यादव यजमान रहे। वहां महंत देवगिरी, भगवान गिरी, नवीन भट्ट, सतीश जोशी आदि रहे।