देहरादून। नगर निगम की तर्ज पर छावनी परिषद गढ़ी भी अपने छेत्र में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाएगा। कैंट बोर्ड ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है। पहले चरण में प्रेमनगर छेत्र को चिन्हित किया गया है। दूसरे चरण में डाकरा बाजार में स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन बनाया जाएगा। कैंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने बताया कि स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ये दुकानें वेंडरों को दिया जाएगा। इधर, डाकरा बाजार के व्यपारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग की जमीन पर कैंट बोर्ड ऐसा नहीं कर सकता है।