Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Jun 2022 9:30 am IST


kanwar yatra 2022: इस बार कांवड़ यात्रियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा


कोविड महामारी के कारण दो साल से बाधित रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी है। इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।