Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 4:43 pm IST


होली खेलकर आज मथुरा लौटेंगे भगवान श्रीकृष्ण


हल्द्वानी : फाल्गुन एकादशी से शुरू होली की धूम आज थमने जा रही है। पौष के पहले रविवार से शुरू हुआ बैठकी होली का सिलसिला भी 19 मार्च को ठहर जाएगा। रंग में सराबोर होल्यार एक-दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनाएं देंगे।

कहा जाता है कि आज होली मथुरा को लौट जाएगी। कुमाऊं में होली गीत, रंग की गागर सिर पर धरे, आज कन्हैया रंग हरे। होली खेली-खाली मथुरा को चले। आज कन्हैया रंग हरे.. गाते हुए होली को विदाई दी जाती है।