Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Jun 2022 12:30 pm IST

अपराध

कर्मचारी की हत्या में हरिद्वार की महिला का हाथ ?


हरिद्वार: सिडकुल में हुई कर्मचारी की हत्या के पीछे महिला का हाथ हो सकता है, ऐसा पुलिस का मानना है। पुलिस ने महिला से पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस संभावना जता रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मंगलवार रात को फैक्ट्री से लौट रहे कर्मचारी अंकित निवासी रावली महदूद की अज्ञात युवक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। अंकित के चाचा रमेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कर्मचारी के दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। अभी तक 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अंकित के मोबाइल से पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह एक महिला को मानकर चल रही है। इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया की हत्या के पीछे महिला का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।