Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Sep 2021 8:49 am IST


Uttarakhand Cabinet Meet: उपनल कर्मियों का जल्द बढ़ेगा मानदेय


 उत्तराखंड सरकार जल्द ही उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने जा रही है। 15 सितंबर को कैबिनेट की बैठक (Uttarakhand Cabinet Meeting) में इस पर निर्णय लिया जाएगा। उपनल कर्मचारियों (UPNL Employees) को न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय दिया जा सकता है।

उत्तराखंड में इस समय तकरीबन 22 हजार उपनल कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उपनल के जरिये इन्हें चार श्रेणियों में सेवायोजित किया गया है, जिसमें अकुशल, अद्र्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल शामिल हैं। उपनल कर्मियों को इनकी श्रेणियों के हिसाब से इनको मानदेय दिया जाता है। अभी तक मिल रहे मानदेय से उपनल कार्मिक खफा है। वे तकरीबन दो माह तक कार्य बहिष्कार भी कर चुके हैं।