Read in App


• Tue, 6 Apr 2021 5:28 pm IST


भाजपा मसूरी मंडल ने स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरित किया


मसूरी-  भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं  ने भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प. दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये व मिष्ठान वितरित किया वही हर बूथ पर भी स्थापना दिवस मनाया गया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाया। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित किया गया व मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं भाजपा मसूरी मंडल के सभी 66 बूथों पर भी स्थापना दिवस मनाया गया व मिष्ठान वितरित किया गया तथा घरों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन 1980 में किया गया व दो सांसदों के बाद आज केंद्र सरकार सहित कई प्रदेशों में पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक दल ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठन भी है जिसके माध्यम से सेवा कार्य किए जाते हैं कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ता घरों में नहीं रहे व सड़कों पर रह कर जरूरतमंदों की सेवा की। मोदी किचन सहित जरूरतमंदों को राशन बांटा वहीं मास्क व सेनेटाइजर आदि भी वितरित कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं मसूरी विधानसभा के विधायक व मंत्री गणेश जोशी लगातार जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी व कार्यकर्ताओं की पार्टी है यह अन्य दलों की तरह नहीं है जो राष्ट्रहितों को ताक पर रहकर कार्य करती है। आज यहीं कारण है कि भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा पूरे विश्व में पार्टी पार्टी जानी जाती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह  देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी व कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पाटी्र है जिसके दम पर आज पूरे विश्व में भाजपा का परचम लहरा रहा है तथा कर कार्यकर्ता को भाजपा में होने पर गर्व की अनुभूति होती है।