प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध किया और जगह-जगह सरकार के पुतले जलाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन रखा गया।
प्रदेश मुख्यालय दून के एस्लेहाल चौक पर महानगर कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे पुतला फूंका व हाथ पर काली पट्टीबांध कर विरोध दर्ज किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर से भी दोगनी है।