Read in App


• Sun, 27 Jun 2021 12:57 pm IST


दिल्ली से देहरादून का सफर 1 जुलाई से होगा महंगा , NHAI ने बढ़ाया टैक्स


NHAI ने दिल्ली-देहरादून के बीच सिवाया टोल पर 10 से 40 रूपए की टोल टैक्स वृद्धि की है। ये टोल यूपी के मेरठ में स्थित है। बढ़ी हुई दरों को 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। कर में इजाफा करने की पीछे की वजह कोरोना के चलते टोल कंपनी को रहे नुकसान को और हाईवे पर चल रहे निर्माण को माना जा रहा है। इसके अलावा NHAI ने लोकल टैक्स दरों में कोई वृद्धि नहीं की है।