DevBhoomi Insider Desk • Mon, 24 Jan 2022 8:30 am IST
प्रियंका चोपड़ा को कजिन मीरा चोपड़ा ने दी बधाई, कहा- बनेंगी सुपर मॉम
बॉलीबुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन आजकल वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने और निक जोनस के सरोगेसी से माता-पिता बनने की खबर दी थी। प्रियंका के इस पोस्ट के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी प्रियंका को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने भी इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।