Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Jan 2022 12:12 pm IST


सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दिन में धूप से मिल रही राहत


अल्मोड़ा। नगर में रविवार को चटक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय कोहरा छाने और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को दिन में भी हीटर, अंगीठी और अलाव आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह के समय नगर और घाटी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हुई। सुबह के समय पाला भी गिर रहा है। दो-तीन दिनों से धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।