Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 10:00 pm IST


डेंगू का डंक: देहरादून सहित इन शहरों में बढ़ रहे पॉजिटिव; महिला की मौत


उत्तराखंड में कोरोना के बाद डेंगू बुखार का कहर जारी है। चिंता की बात है कि देहरादून, रुड़की शहरों में डेंगू केसों में इजाफा हो रहा है। देहादून में एक दिन में डेंगू के 12 मरीज मिले हैं तो रुड़की में 35 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। देहरादून जिले में अभी तक कुल 67 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में एक दिन में 12 मरीज मिले हैं, जो इस सीजन में एक दिन में सर्वाधिक मरीज है। जिले में अब तक कुल 67 मरीज सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों में तीन महिलाएं और नौ पुरुष है।

एक 12 वर्षीय किशोरी चंद्रेश्वर नगर, 34 वर्षीय युवक एलबीएस मसूरी, 42 वर्षीय महिला दून दिव्या विहार, 40 वर्षीय, 36 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवती सभी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, 58 वर्षीय व्यक्ति नेहरू कॉलोनी, 57 वर्षीय निवासी खुडबुडा, 21 वर्षीय क्लेमेंटटाउन, 9 वर्षीय बच्चा नेहरू कॉलानी और 36 वर्षीय युवक नेहरू कॉलानी है।इनमें से तीन अस्पतालों में भर्ती है। बाकी मरीज अपने घरों पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सभी मरीजों के इलाकों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। नगर निकायों की मदद से फॉगिंग कराई जा रही है।