बागेश्वर: कांडा के कोश्यारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में स्थानीय लोग कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। व्यास डॉ. विनोद जोशी ने बुधवार को विभिन्न प्रसंगों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण महान कर्मयोगी थे। उन्होंने लोगों को धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। डॉ. जोशी ने कहा कि लोगों को व्यस्ततम समय में से कुछ क्षण भगवान की आराधना के लिए निकालने चाहिए। कलयुग में नामजप का विशेष महत्व है। केवल ईश्वर का स्मरण करने मात्र से मानव का कल्याण हो सकता है। कथा का आयोजन देव सिंह रावत स्मृति कल्याणकारी समिति कर रही है।