Read in App


• Mon, 10 May 2021 3:11 pm IST


राज्यमंत्री ने किया 30 लाख की योजना का लोकार्पण


पौड़ी-विकासखंड खिर्सू के रांखाल में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने 30 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने उद्यान विभाग के सेब, कीवी, अखरोट और चैरी की पौधों से तैयार बगीचे की भी सराहना की। रांखाल में करीब 30 लाख की लागत से तैयार किए गए उद्यान विभाग के मुख्य द्वार और भवन का लोकार्पण करते हुए उच्च शिक्षा रा’यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि आने वाले समय में फल उत्पादन ग्रामीणों की सेहत और आर्थिकी का महत्वपूर्ण साधन बनेगा। इसके लिए उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है। कहा कि जल वायु और ग्रामीणों की रुचि के अनुसार उद्यानीकरण के लिए कार्य योजना तैयार करें। मंत्री ने कहा कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है, जिससे कृषि भूमि बंजर में तब्दील हो रही है। उन्होंने समस्या से बचने लिए उद्यानीकरण को सबसे अच्छा विकल्प बताया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को इस कार्य में ग्रामीणों की मदद करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने रांखाल में 1500 सेब, 500 कीवी, 350 अखरोट व 500 चैरी की पौधों से तैयार उद्यान विभाग के बगीचे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश पंत, नितिन घिल्डियाल, अनिल भंडारी, मनवर सिंह, संपत सिंह, जगमोहन पंवार व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति आदि मौजूद थे।