Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Apr 2022 8:30 am IST


संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यूक्रेन में सैन्य संघर्ष समाप्त करने की मांग को दोहराया


भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर यूक्रेन में तत्काल युद्ध की मांग को दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) बैठक में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि, आर रवींद्र ने कहा कि मानवीय कार्रवाई हमेशा मानवीय सहायता के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता, तटस्थता, निष्पक्षता, और स्वतंत्रता इन उपायों का कभी भी राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। रवींद्र ने बताया कि भारत यूक्रेन में युद्ध के कारण लगातार बिगड़ रही स्थिति को लेकर गहराई से चिंतित है। बैठक में भारत ने हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत ने संघर्ष की शुरुआत से ही कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर चलने की बात कही है। मौजूदा वक्त में बहुत से निर्दोषों का जीवन दांव पर है, ऐसे में कूटनीति को ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प के रूप में प्रबल है।